UN में 370 पर PAK को जवाब:

UN में 370 पर PAK को जवाब:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान वे कश्मीर मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हटे। इतना ही नहीं उन्होंने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा वह पाकिस्तान और भारत के बीच शांति और अच्छे व्यवहार चाहते हैं। ये शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के न्याय और स्थायी समाधान पर निर्भर है। यहां वे आर्टिकल 370 के बारे में बोल रहे थे। इस पर भारत ने करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तान के PM शाहबाज ने संबोधन के दौरान 10 बार कश्मीर और 9 बार भारत का नाम लिया। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत मिशन के प्रथम सचिव मिजिटो विनिटो ने कहा- जम्मू-कश्मीर पर दावा करने के बजाय पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को रोकना चाहिए। वे अपनी करतूत छिपाने और भारत के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ऐसा कह रहे हैं।अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी PM शाहबाज ने एक भी बार ‘आर्टिकल 370’ बोला नहीं, लेकिन उनका इशारा इसी तरफ था। शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लंबा विवाद करार देते हुए कहा- भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बदलने के लिए 5 अगस्त 2019 को एकतरफा कदम उठाया। भारत के फैसले से समाधान और मुश्किल हो गया है। जम्मू कश्मीर को हिंदू टेरेटरी बनाने की साजिश हो रही है। यहां भारत के फैसले से उनका मतलब कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *