घोषणा के बाद MBS ने एक बयान में कहा- सऊदी अरब ने डिफेंस इंडस्ट्री में आत्मनिर्भरता 2% से बढ़ाकर 15% कर दी है। नए डिफेंस मिनिस्टर इसे 50% तक ले जाने की कोशिश करेंगे।
86 साल के किंग सलमान 2015 में शासक बने, लेकिन इसके पहले करीब ढाई साल तक उन्हें प्रिंस सलमान की तरह ही क्राउन प्रिंस के तौर पर काम किया था। उनकी सेहत पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं है। जिसके बाद से ही MBS के प्रधानमंत्री बनने की अटकलें लगाए जाने लगी थीं।
किंग को इस साल दो बार साल हॉस्पिटल में भी एडमिट होना पड़ा था। हाल ही में मई में उन्हें एक सप्ताह तक हॉस्पिटल में एडमिट थे, इस दौरान कोलोनोस्कोपी सहित उनके कई टेस्ट किए गए थे।
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने 37 साल के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) को प्रधानमंत्री बना दिया है। मंगलवार को जारी शाही फरमान में किंग ने छोटे बेटे प्रिंस खालिद बिन सलमान को रक्षा मंत्री बनाया है।
दो और अहम अपॉइंटमेंट भी हुए हैं। प्रिंस तुर्की बिन मोहम्मद बिन फहद बिन अब्दुल अजीज को राज्य मंत्री और प्रिंस अब्दुलअजीज बिन तुर्की बिन फैसल को खेल मंत्री बनाया गया है। MBS वैसे तो डिफेंस मिनिस्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन सच यह है कि किंग सलमान की खराब सेहत के चलते वो कई साल से सऊदी के अघोषित शासक हैं।