छत्तीसगढ़ की बेटी नासा में करेगी रिसर्च:CM भूपेश ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटी नासा में करेगी रिसर्च:CM भूपेश ने दी बधाई

इस प्रोजेक्ट में रितिका के साथ देश के छह स्कूली विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिनमें वोरा विघ्नेश (आंध्रप्रदेश), वेम्पति श्रीयेर (आंध्रप्रदेश), ओलविया जॉन (केरल), के. प्रणीता (महाराष्ट्र) और श्रेयस सिंह (महाराष्ट्र) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष के वैक्यूम में ब्लैक होल से ध्वनि की खोज विषय पर एक प्रस्तुति दी थी। इसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापारा महासमुंद की छात्रा रितिका ने ध्रुव अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जज पैनल में डॉ. बेलवर्ड (नासा), डॉ. जोनाथ (इसरो) और डॉ. ए. राजराजन (सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र) शामिल थे।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बेटी रितिका ध्रुव ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। रितिका ध्रुव का चयन नासा के सिटीजन साईंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्षुद्र ग्रह खोज अभियान के लिए हुआ है। रितिका नयापारा के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा है। नासा का यह प्रोजेक्ट इसरो के साथ अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत साझेदारी का हिस्सा है।

सोसाइटी फॉर स्पेस एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (SSERD) ने क्षुद्र ग्रह खोज अभियान की प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित करने को कहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए देशभर से 6 स्कूली विद्यार्थियों को चुना गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के सिरपुर की रहने वाली और महासमुंद के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा रितिका ध्रुव भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *