राजघाट नहीं पहुंचने पर केजरीवाल से खफा हुए LG:5 पेज का लेटर लिख जताई नाराजगी;

राजघाट नहीं पहुंचने पर केजरीवाल से खफा हुए LG:5 पेज का लेटर लिख जताई नाराजगी;

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना और CM अरविंद केजरीवाल बीच टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला 2 अक्टूबर का है। जब CM केजरीवाल और उनका कोई भी मंत्री गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपति की अगुआई के लिए राजघाट और विजय घाट पर मौजूद नहीं था। LG ने इसे प्रोटोकॉल के विरूद्ध बताते हुए CM केजरीवाल को 5 पेज का लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने 10 पाइंट में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

LG सक्सेना के लेटर पर रिप्लाई करते हुए आप सरकार ने लिखा है- पिछले कई सालों से CM केजरीवाल लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा लेते हैं। इस बार गुजरात में होने के कारण वो राजघाट नहीं पहुंचे सके। दो दिन पहले ही उन्होंने गुजरात के आदिवासी इलाके में विशाल रैली को संबोधित किया था। उनकी रैली के सामने अहमदाबाद में प्रधानमंत्री के रैली हल्की पड़ गई थी। जहां सिर्फ खाली कुर्सियां ही मौजूद थीं। आप ने आरोप लगाया कि LG सक्सेना ने ये लेटर पीएम के निर्देश पर लिखा है।गांधी जयंती के मौके पर बापू को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के राजघाट पहुंची थी। जहां उनकी अगुवाई के लिए न ही सीएम और न ही उनकी सरकार का अन्य कोई मंत्री आया। केजरीवाल सरकार के इस रवैये से खफा LG सक्सेना ने इसे प्रोटोकाॅल का उल्लंघन बताया और केजरीवाल पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *