केरल के 873 पुलिस कर्मियों का PFI से लिंक:NIA की रिपोर्ट में खुलासा;

केरल के 873 पुलिस कर्मियों का PFI से लिंक:NIA की रिपोर्ट में खुलासा;

केरल में कम से कम 873 पुलिस कर्मी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने केरल पुलिस चीफ को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। अब राज्य के सब-इंस्पेक्टर (SI) और स्टेशन हेड ऑफिसर (SHO) रैंक के अधिकारी और सिविल पुलिस कर्मी केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। इन अफसरों के बैंक अकाउंट्स और पैसे के लेन-देन का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, NIA की लिस्ट में स्पेशल ब्रांच, इंटेलिजेंस, लॉ और ऑर्डर विंग से संबंधित कर्मी और केरल पुलिस के अधिकारियों के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस की ओर से की गई छापेमारी सहित कई हम जानकारियां लीक की हैं।NIA, ED और राज्यों की पुलिस ने 22 और 27 सितंबर को PFI और उससे जुड़े संगठनों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। 2 दिन के भीतर 278 गिरफ्तारियां हुईं। जांच एजेंसियों को PFI के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।​​​​ हालांकि, इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन भी किए गए। सबसे ज्यादा प्रदर्शन केरल राज्य में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *