पिछले दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (4 अक्टूबर) को बंपर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1276 अंक की तेजी के साथ 58,065 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 386 अंक बढ़कर 17,274 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही। वहीं सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट दिखने को मिली।इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, TCS, UPL, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिनसर्व और JSW स्टील समेत 48 शेयर्स निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स रहे। वहीं डॉ रेड्डी और पावर ग्रिड निफ्टी के टॉप लूजर्स रहे।बाजार में तेजी से निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 272.93 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। ब्रॉडर मार्केट्स में भी काफी तेजी आई। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी 1% से ज्यादा तेजी रही।