ईरान में भूकंप, 500 से ज्यादा लोग घायल:

ईरान में भूकंप, 500 से ज्यादा लोग घायल:

ईरान के वेस्ट अजरबैजन प्रोविंस में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप से 500 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसके साथ ही 12 से ज्यादा गांव और 500 घरों को नुकसान पहुंचा हैं। स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप ईरान के खोवी गांव के लगभग 11.6 किमी दूर और 10 किमी की गहराई पर था।एक अधिकारी ने लोकल मीडिया को बताया- सुबह करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप में 528 लोग घायल हुए हैं। 135 लोगों को इलाज का हॉस्पिटल में जारी है। 50 से ज्यादा घर पूरी तरह डिस्ट्रॉय हो गए। रेस्क्यू टीम भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में चीजें सामान्य करने में लगी हुई हैं। नेशनल इमरजेंसरी सर्विस ने बताया- खोय और सलमास के कुछ गांव, जो भूकंप केंद्र के करीब हैं, वहां बिजली और पानी की सप्लाई बंदी कर दी गई है।

इस साल 1 जुलाई को ईरान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। ये भूकंप ईरान के होर्मोजगन प्रोविंस में आया था। इसकी तीव्रता 6.1 और 6.3 मापी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटके UAE में भी महसूस हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *