बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान 8 लोगों की मौत:

बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान 8 लोगों की मौत:

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव के चलते 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जलपाईगुड़ी के SP देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।जानकारी के मुताबिक देर शाम लोग मल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान नदी में तेज बहाव आ गया, मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में घुसे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *