छत्तीसगढ़ में खराब सड़क पर एक्शन:रायपुर मेयर ने 25 लाख का जुर्माना ठोका

छत्तीसगढ़ में खराब सड़क पर एक्शन:रायपुर मेयर ने 25 लाख का जुर्माना ठोका

रायपुर के लगभग हर चौराहे पर गड्‌ढे हैं। कहीं वायरिंग कहीं पाइप तो कहीें दूसरे मेंटेनेंस के नाम पर सड़कों की खुदाई की गई है। कई जगहों पर सड़क पर छोटे पैच छूटे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। मीडिया में लगातार ये खबरें आने के बाद अब रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी एक्शन में आए हैं।

ढेबर ने मंगलवार शाम समीक्षा बैठक में सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- सड़कों पर बने गड्‌ढों की मरम्मत में लेटलतीफी हो रही है, ये नहीं चलेगा। महापौर ने दिल्ली की एजेंसी पर 25 लाख का फाइन लगाने के निर्देश अफसरों को दे दिए। ये भी कहा कि अगर काम ठीक से न हो तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर देंगे।महापौर ने अपनी बैठक में सबसे पहले सड़कों के पैचवर्क पर चर्चा की । दिल्ली रायपुर में रोड डॉक्टर मशीन से पैचवर्क कर रही है। बताया गया कि मशीन के जरिए हर दिन 80 वर्गफीट सड़क का पैचवर्क किया जा रहा है। दो दिन में एक और मशीन काम पर लग जाएगी। कंपनी के लोगों ने बैठक में कह दिया कि खराब मौसम की वजह से काम में देरी हो रही है। ये सुनते ही महापौर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल माह में तो मौसम बढ़िया था। तब भी काम की रफ्तार सुस्त थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *