दूधसागर वाटरफॉल का केबल ब्रिज टूटा:

दूधसागर वाटरफॉल का केबल ब्रिज टूटा:

गोवा में दूधसागर जलप्रपात के पास बना एक छोटा पुल भारी बारिश के कारण टूट गया। बारिश के चलते मंडोवी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिससे वहां 40 टूरिस्ट फंस गए थ, लेकिन वहां मौजूद लाइफगार्ड जवानों ने उन्हें बचा लिया। घटना शुक्रवार शाम की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रेस्क्यू करने वाले लाइफगार्ड्स की भी सराहना की।गोवा-कर्नाटक सीमा पर बना सुरम्य दूधसागर वाटरफॉल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है। मानसून के मौसम की शुरुआत में इसकी यात्रा रोक दी गई थी, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। पिछले कई दिनों से गोवा में भारी बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *