प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2012 में मुख्यमंत्री अमृतम (एमए) स्कीम की शुरुआत की थी।गुजरात राज्य में इस योजना की कामयाबी को देखते हुए, पीएम मोदी ने 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत, हर परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का दिया जाता है। इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या और उम्र की कोई सीमा नहीं है। स्कीम के तहत, लाभार्थियों को प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय स्तर की केयर के लिए अस्पताल में भर्ती होने वित्तीय सहायता दी जाती है।