पीएम का गुजरात दौरा:राजकोट में मोदी का भव्य रोड शो

पीएम का गुजरात दौरा:राजकोट में मोदी का भव्य रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-22 का उद्घाटन किया। इसके बाद वे दोपहर को जूनागढ़ पहुंचे। यहां 4155 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद अब राजकोट पहुंचे हैं। यहां उन्होंने डेढ़ किमी लंबे रोड शो के दौरान केसरी रंग की खुली कार में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 60 स्टेज बनाए गए थे।रोड शो के बाद पीएम राजकोट और मोरबी और अन्य जिलों में 7,710 करोड़ विभिन्न विकासों का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का भी उद्घाटन किया, जिसमें भारत में आवास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।सार्वजनिक समारोह के बाद, पीएम ने नवीन निर्माण कार्यप्रणालियों पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा गोंडल में टेक्नोलॉजी हब सेंटर, राजकोट में चिलिंग एंड ऑटोमेशन डेयरी प्लांट का विस्तार और ढेबर अस्पताल का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *