गोवर्धन पूजा के लिए गांव की तरह सजा CM निवास:

गोवर्धन पूजा के लिए गांव की तरह सजा CM निवास:

छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा की धूम है। गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार है। धान की बालियां, आम पत्ता, गेंदा फूल से मुख्यमंत्री निवास का परिसर सजाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौट रहे हैं। वे वहां से लौटकर सीधे गोवर्धन पूजा में सम्मिलित होने पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री निवास के मुख्यद्वार को गेंदाफूल, आम के पत्ते से सजाया गया है। मुख्यद्वार के ऊपर बंसी बजाते कृष्ण भगवान, द्वार के दोनों ओर लाठी लिए राउत नाचा करते पुरुषों का चित्र भी बहुत आकर्षक लग रहा है। मुख्य द्वारा के भीतर दीप लिए हुए महिलाओं की प्रतिमा और राउत नाचा में पहने जाने वाले खुमरी और सजी हुई लाठियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।दीवारों पर पेड़-पौधे, तोता-मैना, सुआ नृत्य करती महिलाएं, उत्साह पूर्वक पटाखे फोड़ते बच्चे। गौरा-गौरी विसर्जन के लिए जाती हुई महिलाएं, राउत नाचा, गाय चराते और दूध दुहते ग्वाले को आकर्षक ढंग से चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी को भी आकर्षक ढंग से दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *