18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा 1300 बर्थ की व्यवस्था

18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा 1300 बर्थ की व्यवस्था

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 ट्रेनों में अतिरिक्त एसी थ्री व स्लीपर कोच लगाकर 1300 से अधिक बर्थ की व्यवस्था की गई है। इससे ट्रेनों में भड़ कम होगी और लोगों को आसानी से बर्थ भी मिल जाएगी। एसईसीआर प्रबंधन ने जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है उनमें दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी थ्री कोच 28 व 29 अक्टूबर तक। दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 30 व 31 अक्टूबर तक। दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 30 व 31 अक्टूबर तक।

दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 27 व 29 अक्टूबर तक। दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक। दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 30 व 31 अक्टूबर तक। दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक। दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक।

अंबिकापुर-शहडोल-अंबिकापुर एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 1 नवंबर तक। कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 2 नवंबर तक। बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक। बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 3 नवंबर तक। बिलासपुर-बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक।

बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 2 नवंबर तक। बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक। कोरबा-इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर व 1 नवंबर तक एवं इतवारी-बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में 1 नवंबर तक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *