महाराष्ट्र में दो अलग-अलग जगहों पर बस में आग लगने से 77 लोग बच गए। पहली घटना पुणे की यरवदा इलाके की है, जहां चलती बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 42 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस यवतमाल से पुणे जा रही थी।
वहीं, दूसरी घटना अमरावती के पिंपलविहिर की है, जहां एक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस में आग लग गई। इसमें 35 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।