अमेरिका में पहले खरीदो बाद में चुकाओ (BNPL) स्कीम के चलते युवा कर्ज में डूब रहे हैं। इससे उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। फेडरल रिजर्व की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 29 साल की उम्र के 18% कंज्यूमर 2021 में कर्ज नहीं चुका पाए। 11% ने कम से कम एक किस्त लेट दी। कोरोना के बाद छोटा कर्ज देने वाली ऐसी कंपनियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आकर्षक और आसान शर्तों पर ब्याज मुक्त कर्ज के लालच में युवा अपनी सैलरी से ज्यादा खरीदी कर रहे हैं। फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन के सर्वे के मुताबिक, 4% BNPL यूजर्स कई कंपनियों से उधार लेते हैं।
लोग एक तिहाई अपने खर्चे से ज्यादा खर्च करते हैं। इस वजह से कर्ज नहीं चुका पाते। शिकागो की रहने वाली 18 साल की सारा पेफरल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सारा ने घर खरीदने के लिए कुछ रुपए जोड़कर रखे थे, लेकिन उसने स्कीम के तहत कई सामान खरीदना शुरू कर दिया। इस कारण उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। सारा ने बैलूनिंग बैलेंस कंपनी से करीब 4 लाख रुपए का कर्ज दो महीने में 3 किस्तों में चुकाने के लिए लिया था। कंपनी ने उस पर उम्मीद से ज्यादा मेडिकल कॉस्ट जोड़ दिया। इससे यह राशि कई ज्यादा बड़ गई।
इस बारे में जब उन्होंने बात की तो फाइनेंशियल एडवाइजर ने उन्हें अकाउंट बंद कराने की सलाह दी, लेकिन जब तक उसका क्रेडिट स्कोर 720 से गिरकर 580 हो गया था। अब वह दो साल तक अपना घर खरीदने का सपना पूरा नहीं कर पाएगी।