झुग्गी में रहने वाले 3024 लोगों को मिले फ्लैट्स:PM मोदी ने सौंपी चाबियां

झुग्गी में रहने वाले 3024 लोगों को मिले फ्लैट्स:PM मोदी ने सौंपी चाबियां

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 3024 नए फ्लैट्स की चाबियां गरीबों को सौंपी। इन फ्लैट्स का उद्घाटन इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत किया गया। कार्यक्रम विज्ञान भवन में हुआ। इन 3024 फ्लैट्स का निर्माण करीब 345 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हुआ है।376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) सभी को आवास मुहैया करा रही है। कालकाजी एक्सटेंशन, जेलोरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में परियोजना शुरू की गई है। यहां पहले चरण में 3024 घर बनाए गए हैं। इस योजना के तहत झुग्गी में रह रहे लोगों को अच्छी सुविधा और बेहतर स्वस्थ देना उद्देश्य है।फ्लैट्स किचन में विट्रिफाइड फ्लोर टाइल्स, सिरेमिक टाइल्स और उदयपुर ग्रीन मार्बल काउंटर जैसी सुविधाएं हैं। इसमें सामुदायिक पार्क, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, सीवेज ट्रिटमैंट प्लांट, पानी की पाइपलाइन, लिफ्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।PM ने कहा कि झुग्गी में रहने वाले हजारों लोगों के लिए आज बड़ा दिन है। ये उनके जीवन की एक नई शुरुआत है। जैसे ही मैंने पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपी उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आई। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार के ये प्रयास दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हमारी सरकार शहरों में रहने वाले गरीबी से जूझ रहे परिवारों पर भी ध्यान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *