राज्योत्सव में बालको को पुरस्कार:

राज्योत्सव में बालको को पुरस्कार:

छत्तीसगढ़ राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। उत्कृष्ट साज-सज्जा और आकर्षक प्रस्तुति के लिए श्रेष्ठ पैवेलियन का प्रथम पुरस्कार बालको को मिला।

मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों बालको की संवाद प्रमुख मानसी चैहान और हेड कॉरपोरेट अफेयर्स आशीष शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल और छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आदिवासी और अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य और उद्योग, वाणिज्यिक कर (उत्पाद शुल्क) मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम लोगों ने बालको के पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बालको के सामुदायिक विकास कार्यों एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शनी में वेदांता समूह की नंदघर परियोजना, नए राजधानी क्षेत्र के सेक्टर-36 में स्थापित बालको मेडिकल सेंटर, कोविड-19 के नियंत्रण में बालको के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, आधारभूत संरचना विकास संबंधी अनेक परियोजनाओं एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी डिस्प्ले पैनलों और ब्रोशरों के जरिए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *