गुजरात के मोरबी शहर में में हुए पुल हादसे में चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह झाला को लापरवाही के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। किसी सरकारी अधिकार के खिलाफ प्रशासन की यह पहला बड़ा एक्शन है। गुजरात पुलिस ने गुरुवार को मोरबी नगरपालिका के चीफ ऑफिसर झाला से 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।गुजरात पुलिस ने मोरबी पुल के रेनोवेशन की जिम्मेदारी दिए गए एग्रीमेंट को लेकर घड़ी निर्माता कंपनी ओरेवा ग्रुप से भी स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि ब्रिज के रेनोवेशन की जिम्मेदारी जिस कांट्रैक्टर को दी गई थी, वह इस तरह के काम कराने के योग्य नहीं हैं।