धरती पर कभी भी गिर सकता है बेलगाम चीनी रॉकेट:

धरती पर कभी भी गिर सकता है बेलगाम चीनी रॉकेट:

चीन की हरकतों से एक बार फिर दुनिया परेशान है। चीन रॉकेट बूस्टर स्पेस में आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। वह कभी भी धरती पर गिर सकता है। यह रॉकेट तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है। अभी तक यह तय नहीं है कि यह रॉकेट कब और कहां गिरेगा? लेकिन, स्पेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुक्रवार या शनिवार तक यह कहीं भी क्रैश कर सकता है। इसके टुकड़े अमेरिका, भारत, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से में गिर सकते हैं। इसी खतरे को लेकर वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है।

रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी का कोर बूस्टर है। इसे चीन ने 31 अक्टूबर को लॉन्च किया था। इस रॉकेट की मदद से तियांगोंगे स्पेस स्टेशन के लिए एक एक्सपेरिमेंटल लेबोरेटरी मॉड्यूल को स्पेस में भेजा गया था।

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, इसका वजन करीब 23 टन है, जिसकी ऊंचाई 59 फुट है। अगर यह रॉकेट किसी शहर या क्षेत्र में गिरता है तो बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *