रूस के कैफे में आग लगने से 15 की मौत:

रूस के कैफे में आग लगने से 15 की मौत:

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। कैफे में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक शख्स ने फ्लेयर गन (सिगरेट जलाने वाली गन) चला दी, जिसके बाद आग लग गई। कैफे में उस समय 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बचा लिया। कोस्त्रोमा के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा कि घटना में 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन आरोपियों को तलाश कर रही हैं, जिनके बीच विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *