साइरस मिस्त्री एक्सीडेंट केस में FIR दर्ज:

साइरस मिस्त्री एक्सीडेंट केस में FIR दर्ज:

साइरस मिस्त्री एक्सीडेंट केस में पालघर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दुर्घटना के दौरान कार चला रही अनाहिता पंडोल के खिलाफ IPC 304(a) यानी गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अनाहिता के पति डेरियस पंडोल का बयान दर्ज करने के बाद ऐसा किया गया है।

पालघर के SP बालासाहेब पाटिल ने कहा कि 4 सितंबर को कासा इलाके में जो हादसा हुआ था, उसकी जांच में कुछ सबूत सामने आए हैं। उसके आधार पर कार चालक डॉ. अनाहिता पंडोल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, अभी भी मामले में जांच की जा रही है।इससे पहले जांच में सामने आया था कि मिस्त्री की मर्सिडीज कार अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर लेन बदलने के लिए जगह न मिलने की वजह से सूर्या नदी के पुल से टकराई थी। हादसे के समय कार ड्राइव कर रहीं डॉक्टर अनायता के पति डेरियस पंडोले ने पुलिस को दिए बयान में हादसे की यही वजह बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *