भिलाई की ट्रैफिक पुलिस ने डॉक्टरों के कहने पर एक 85 वर्षीय मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर उसकी जान बचाने का काम किया है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कार्डियक पेशेंट को रायपुर रेफर किया था।
डॉक्टर्स के मुताबिक पेशेंट की हालत काफी क्रिटिकल थी। इस पर अस्पताल के डॉक्ट्ररों ने ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से मदद मांगी। ट्रैफिक डीएसपी ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। रायपुर पहुंचने में डेढ़ घंटे लगते हैं ऐसे में मरीज को 45 मिनट में पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई।रायपुर में टाटीबंध से लेकर कुम्हारी, भिलाई तीन, पॉवर हाउस और सुपेला में ओवर ब्रिज बन रहा है। ये सभी ओवर ब्रिज लगभग बनकर तैयार हैं। इनके बन जाने से रायपुर से भिलाई का रास्ता महज आधे घंटे से लेकर 45 मिनट का रह जाएगा। ऐसे में ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने के लिए केवल शहरी क्षेत्र में ही रास्ता क्लीयर कराने की जरूरत पड़ेगी।