कूनो में चीतों ने किया पहला शिकार:

कूनो में चीतों ने किया पहला शिकार:

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोडे़ जाने के बाद अफ्रीकी चीतों ने खुद पहली बार शिकार किया। दोनों चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का शिकार किया। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पार्क प्रबंधन ने बताया कि दोनों चीते स्वस्थ हैं। वे बड़े बाड़े में घूम रहे हैं। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलर आईडी, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों से टीम लगातार उन पर नजर रख रही है।

अफ्रीका के नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। PM नरेंद्र मोदी ने इन्हें छोटे बाड़े में छोड़ा था। यहां चीतों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके करीब 50 दिन बाद शनिवार को दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। दोनों चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने से पहले चीता टास्क फोर्स की बैठक हुई। टास्क फोर्स के सदस्यों की सहमति के बाद चीतों को छोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *