आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही में इन्होंने 399.3 टन सोना खरीदा। यह पिछले खरीदे गए 90.6 टन सोने से 4.4 गुना ज्यादा है। यह एक दशक से ज्यादा समय में किसी एक तिमाही में केंद्रीय बैंकों की सबसे बड़ी गोल्ड खरीद है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 के पहले नौ महीनों में सेंट्रल बैंकों की गोल्ड डिमांड बढ़कर 673 टन हो गई। यह 2018 में 656.6 टन सोने की रिकॉर्ड खरीदारी से भी 2.5% ज्यादा है।जुलाई से सितंबर की तिमाही में खरीदारों में RBI तीसरे नंबर पर रहा। RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार में 17.5 टन सोना जोड़ा। RBI ने अप्रैल 2020 से लेकर सितंबर 2022 के बीच सबसे ज्यादा 132.4 टन सोना खरीदा।