इथेनॉल प्लांट लगाने की मांग:

इथेनॉल प्लांट लगाने की मांग:

महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, केरता के गन्ना उत्पादक कृषकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में गन्ना प्रोत्साहन वितरण संबंधी कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने कारखाने के पेराई सत्र 2020-21 में गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए गन्ना प्रोत्साहन राशि की तृतीय किस्त 24 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 10600 किसानों को 4.89 करोड़ गन्ना कृषकों के खाते में भेजा। इसी प्रकार पेराई सत्र 2021-22 में गन्ना उत्पादक कृषकों के लिए गन्ना प्रोत्साहन 22 करोड़ 54 लाख में से 21 करोड़ 22 लाख भेजा गया। यह राशि राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत आदान सहायता के समायोजन बाद 11952 कृषकों के खाते में जल्द अंतरण की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान लगभग 60 किसान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने केरता शक्कर कारखाना के कृषकों से संवाद के तहत कृषक विजय कुमार जायसवाल ग्राम कल्याणपुर से चर्चा की। विजय ने मुख्यमंत्री को गन्ना उत्पादक कृषकों को समय पर गन्ना प्रोत्साहन की राशि भुगतान करने के संबंध में धन्यवाद ज्ञापित किया और इसी प्रकार भविष्य में भी प्रोत्साहन राशि देने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *