ईडी ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को केसीआर सरकार में मंत्री गंगुला कमलाकर के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने यह कार्रवाई ऐसे समय पर की है, जब गंगुला अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। गंगुला कमलाकर पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। इसके बाद से केसीआर, बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है। केसीआर अक्सर बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं।
टीआरएस बीते कुछ दिनों से भाजपा पर पार्टी विधायकों को रिश्वत देकर पार्टी बदलने के लिए उकसाने का आरोप लगा रही है। टीआरएस का कहना है कि भाजपा ने पार्टी के चार विधायकों को बीजेपी ज्वाइन करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है और CBI या अदालत की निगरानी वाली विशेष जांच टीम से मामले की जांच कराने की मांग की है।