CG में MBBS की 1720 सीटों में होंगे एडमिशन:

CG में MBBS की 1720 सीटों में होंगे एडमिशन:

राज्य सरकार के अधिग्रहण के बाद भिलाई स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में फिर से मेडिकल की क्लास शुरू होगी। 4 चालों बाद MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने यहां 150 MBBS सीटों की मान्यता दे दी है। इन सीटों में एडमिशन साल 2022-23 के सत्र के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत ही होंगे।

MCI ने साल 2017 में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद यहां एमबीबीएस की मान्यता को समाप्त कर दिया था। इसके बाद चार सालों तक इसे मान्यता नहीं मिली। साल 2020 में छत्तीसगढ़ शासन इस कॉलेज का अधिगृहण किया। इसके बाद यहां एमसीआई की गाइडलाइन को पूरा करने के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई। इसे देखते हुए एमसीआई ने सत्र 2022-23 में ही 150 सीटों की मान्यता को बहाल कर दिया है। अब फिर से छात्र अपने मार्क्स के आधार पर इस कॉलेज में अपनी काउंसलिंग करा पाएंगे। काउंसलिंग के बाद यहां एमबीबीएस की क्लासेस शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *