दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई:

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई:

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरबिंदो फार्मा के चीफ शरद रेड्डी और विनय बाबू का नाम शामिल है। ये दोनों हैदराबाद की टॉप फार्मा कंपनी के कारोबारी हैं। इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले CBI ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और एक मीडिया कंपनी के पूर्व CEO विजय नायर, हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था।इससे पहले मामले में CBI ने 17 अगस्त को 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के डायरेक्टर अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे का नाम शामिल है। इन सभी को सिसोदिया का करीबी बताया जाता है। CBI के मुताबिक राधा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर दिनेश अरोड़ा ने इंडोस्पिरिट्स के समीर महेंद्रु से एक करोड़ रुपए लिए थे। वहीं, इस मामले में बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *