खुर्सीपार से निकाली भारत जोड़ो यात्रा:

खुर्सीपार से निकाली भारत जोड़ो यात्रा:

सांसद राहुल गांधी के नेृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा की तरह भिलाई में भी भारत जोड़ो निकाली गई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा इस यात्रा की शुरूआत खुर्सीपार से निकाली गई। यात्रा खुर्सीपार के शिवालय से निकलकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए श्रीराम चौक में समाप्त हुई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
भारत भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले वार्ड 38 स्थित बाबा भोलेनाथ की मंदिर में विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, मेयर नीरज पाल, पार्षद व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा, एकांश बंछोर, कांग्रेस नेत्री तुलसी पटेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित हुए। यात्रा से पहले मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यहां से यात्रा शुरू होकर वार्ड 42, वार्ड 50 होते हुए श्री राम चौक से अशरफी चौक होते हुए केनाल रोड पहुंची। यहां से फिर यात्रा केनाल रोड से वापस दुर्गा मंच के पास पहुंचकर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *