G-20 समिट:

G-20 समिट:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन चलने वाली G-20 समिट में शिरकत के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। मोदी यहां कुल 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। समिट के पहले दिन मोदी का बिजी शेड्यूल रहा। सुबह उन्होंने समिट के फर्स्ट सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की। इसके बाद भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पहुंचे और वहां भाषण दिया। शाम को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के डिनर में पहुंचे और यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *