राहुल गांधी के साथ 14 किमी पैदल चले सिंहदेव:

राहुल गांधी के साथ 14 किमी पैदल चले सिंहदेव:

रायपुर। देश में चल रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 70वां दिन है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी महाराष्ट्र में इस यात्रा का हिस्सा बने। बाबा ने वाशिम से माले गांव तक राहुल गांधी के साथ साढ़े 14 किमी पदयात्रा की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाशिम जिले से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। इस यात्रा के दौरान सिंहदेव मंगलवार से दो दिन तक राहुल गांधी के साथ रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत तोड़ो भारत जोड़ो है। इसी विचार के तहत राहुल गांधी अपना संदेश देते जा रहे हैं। हमें देश को एकता के सूत्र में बांधना है जिसे तोड़ने की कोशिश हो रही है। कुछ लोग इसे तोड़ने में लगे हैं। इन्हीं नफरतों को राहुल गांधी खत्म करना चाहते हैं।भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने बताया कि यात्रा केंद्र सरकार के लिए कई गलत फैसलों के खिलाफ भी है। नोटबंदी, जीएसटी ने जनता की कमर तोड़ दी थी। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने कई गलत फैसले लिए गए थे। जिसका देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा था। मालेगांव तक इस यात्रा में महाराष्ट्र कांग्रेस से कई बड़े नेता शामिल हुए।टीएस सिंहदेव ने आगे चर्चा के दौरान बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक बदलाव से कोई संबंध नहीं है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। टीएस बाबा ने बताया कि राज्य से भारत जोड़ो यात्रा में 250 कांग्रेसी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *