‘रेप का आरोपी BJP का प्रत्याशी’- CM भूपेश:मुख्यमंत्री ने कहा- शपथपत्र में किसके कहने पर छुपाया

‘रेप का आरोपी BJP का प्रत्याशी’- CM भूपेश:मुख्यमंत्री ने कहा- शपथपत्र में किसके कहने पर छुपाया

भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म और देह व्यापार में ढकेलने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को दस्तावेजों के साथ यह आरोप लगाए। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया? इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में एक प्रेस वार्ता की।

इसमें उन्होंने कहा, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में एक एफआईआर दर्ज हुई। इसमें एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में ढकेलने का अपराध दर्ज था। मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो छत्तीसगढ़ के दो लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ उसमेें चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *