ब्लास्ट से पहले खुद को हिंदू बताता रहा शारिक:कुकर बम से मंगलुरु शहर दहलाने निकला

ब्लास्ट से पहले खुद को हिंदू बताता रहा शारिक:कुकर बम से मंगलुरु शहर दहलाने निकला

मंगलुरु में शनिवार को ऑटो में हुए धमाके के मामले में रोज नई परत खुल रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शारिक कुकर बम लेकर ऑटो में पैंसेंजर बनकर बैठा था। उसका टारगेट शहर का भीड़-भाड़ वाला इलाका था। गनीमत रही कि बम ऑटो में ही फट गया और खुद शारिक इसका शिकार हाे गया। वह 40 फीसदी तक जल चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शारिक ने ऑटो में बैठते ही कहा कि उसे पंपवेल एरिया जाना है। ADGP ने कहा कि शारिक विस्फोटक को नगौरी में प्लांट करना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही इसमें विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस की देखरेख में ऑटो चालक और आरोपी शारिक का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर के. सुधाकर ने कहा कि शारिक ऑटो में हिंदू होने का दिखावा कर रहा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। इसके लिए वह एक आधार कार्ड भी दिखा रहा था, जिस पर हिंदू नाम था। यह कार्ड उसने एक रेलवे कर्मचारी से चुराया था, जिसे पुलिस ने लौटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *