मंगलवार को रायपुर के नए IG अजय यादव ने ज्वाइनिंग ली। उन्हें इंटेलिजेंस का भी आईजी बनाया गया है। रायपुर में रायपुर जिला भी इन्हीं के अंडर होगा। सिविल लाइंस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अजय कुमार यादव साल 2004 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वो रायपुर के SSP रह चुके हैं। मंगलवार को उनका स्वागत मौजूदा SSP प्रशांत अग्रवाल ने किया।IPS अजय यादव ने इस दौरान मीडिया से कहा- छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग अन्य राज्यों की पुलिसिंग से बेहतर है। उन्होंने कहा कि रायपुर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर काम करने का प्रयास रहेगा। रायपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है।