यूक्रेन में एक करोड़ घरों में बिजली नहीं:रूसी मिसाइलों ने तबाह की एनर्जी सप्लाई

यूक्रेन में एक करोड़ घरों में बिजली नहीं:रूसी मिसाइलों ने तबाह की एनर्जी सप्लाई

रूस के खिलाफ जंग के बीच यूक्रेन के लाखों लोग इस साल कड़कड़ाती ठंड की चुनौती का भी सामना करेंगे। 271 दिनों से चल रहे युद्ध के बीच WHO ने एक चेतावनी जारी की है। इसमें बताया है कि यूक्रेन में चल रही एनर्जी क्राइसिस के कारण यहां ठंड से लाखों लोगों की जान का खतरा है।

दरअसल, हाल ही के हफ्तों में रूस ने यूक्रेन के कई ऊर्जा केंद्रों को तबाह कर दिया है। जिसके चलते वहां घरों में बिजली और एनर्जी के दूसरे संसाधानों की भारी कमी हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रीजनल डायरेक्टर हैन्स हेनरी क्लयूग ने बताया कि यूक्रेन के आधे से ज्यादा ऊर्जा केंद्रों को गहरा नुकसान पहुंचा है। वहीं कुछ पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। इससे लोगों की हेल्थ पर गहरा असर पड़ रहा है।कीव में एक प्रेस कांफ्रेंस में क्लयूग ने यह भी बताया कि फिलहाल कीव में एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं, जबकि 30 लाख लोग ठंड से बचने के लिए अपना घर छोड़ सकते हैं। यूक्रेन में ठंड जानलेवा हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक इस साल वहां के कई इलाकों का तापमान -20 डिग्री से भी कम जा सकता है। इससे बिना बिजली के निपटना नामुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *