दिल्ली AIIMS का सर्वर सुबह 7 बजे से डाउन:हैकिंग की आशंका;

दिल्ली AIIMS का सर्वर सुबह 7 बजे से डाउन:हैकिंग की आशंका;

देश के सबसे मशहूर अस्पताल दिल्ली AIIMS का सर्वर सुबह 7 बजे से डाउन है। आशंका है कि सर्वर को हैक कर लिया गया है। सर्वर डाउन के कारण यहां इंटरनेट बंद हो गया है, मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। दिल्ली AIIMS देश का सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल में देशभर से मरीज आते हैं। ऐसे में मरीजों और एडमिन ऑफिस को इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। टेक्‍नीशियंस की तरफ से लगातार गड़बड़ी को सुधारने के प्रयास जारी है।अस्पताल के OPD और सैंपल कलेक्शन मैन्युअल रूप से संभाला जा रहा है। जिनके पास यूनिक हेल्थ आइडेंटिफिकेशन नहीं है उनके लिए सैंपल कलेक्शन सिस्टम प्रभावित है। AIIMS के सर्वर पर बेहद संवेदनशील जानकारी रहती है। यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का हेल्थ डेटा रहता है। हैकिंग की आशंका देखते हुए मामले में साइबर क्राइम एजेंसियों को भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *