मोरक्को-क्रोएशिया मैच ड्राॅ:

मोरक्को-क्रोएशिया मैच ड्राॅ:

फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट क्रोएशिया और मोरक्को के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। पूरे मैच में क्रोएशिया ने ज्यादातर समय बॉल अपने कब्जे में रखी, लेकिन मोरक्को ने मैच में ज्यादा शॉट लगाए। ग्रुप-F का यह पहला ही मुकाबला था। ग्रुप की बाकी दोनों टीमें बेल्जियम और कनाडा का मुकाबला देर रात 12.30 बजे खेला जाएगा।मोरक्को ने क्रोएशिया के ऊपर दबाव बनाए रखा। पूरे मैच में उसकी ओर से गोल की ओर 8 शॉट मारे गए, जिसमें 2 टारगेट पर गए। लेकिन, क्रोएशिया के गोलकीपर ने इन्हे नेट के अंदर नहीं जाने दिया। मोरक्को के विंगर हकीम जियेच ने शानदार खेल दिखाते हुए क्रोएशिया पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने गोल की तरफ 2 शॉट मारे। मोरक्को के गोलकीपर बोनो ने भी ड्रॉ में अहम भूमिक निभाई। उन्होंने मैच में बेहतरीन सेव किए और क्रोएशिया के प्लेयर्स को एक भी गोल नहीं करने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *