फुटबॉल वर्ल्ड कप…बेल्जियम की रोमांचक जीत:कनाडा को 1-0 से हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप…बेल्जियम की रोमांचक जीत:कनाडा को 1-0 से हराया

बेल्जियम ने कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में रोमांचक जीत से शुरुआत की है। उसने ग्रुप एफ के मुकाबले में कनाडा को 1-0 से हराया। बेल्जियम की ओर से विजयी गोल मिची बतशुआई ने दागा। बेल्जियम का अगला मुकाबला रविवार को मोरेक्को के साथ होगा।

इस जीत से टीम ग्रुप एफ के टॉप पर पहुंच गई है। उसके तीन अंक हो गए हैं। इस ग्रुप का एक अन्य मुकाबला मोरेक्को और क्रोएशिया के बीच ड्रॉ हो गया था। ऐसे में दोनों के पास एक-एक अंक हैं। वहीं, कनाडा एक हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *