मानस मंडली प्रतियोगिता आज से:छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में 25 नवंबर से 15दिसंबर तक राम कथा का गायन

मानस मंडली प्रतियोगिता आज से:छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में 25 नवंबर से 15दिसंबर तक राम कथा का गायन

छत्तीसगढ़ में इस साल की रामायण मंडली प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो रही है। पहले चरण में गांव स्तर की प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर के बीच होगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गरियाबंद जिले के राजिम में होगी। यह प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी तक होनी है।

अधिकारियों ने बताया, 2022-23 के प्रतियोगिता के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 नवंबर से 15 दिसम्बर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी के बीच होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होना है। इसमें से जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली का चयन किया जाना है। यह मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्सव करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजिम में होगी। महानदी, पैरी और सोंढुर नदियों के संगम पर बसा यह तीर्थक्षेत्र राम वन गमन पर्यटन परिपथ का भी हिस्सा है। इस प्रतियोगिता की विजेता मंडली को पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रही मंडली को तीन लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार के तौर पर दो लाख रुपए की नकद राशि दी जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *