आखिरी 3 मिनट में जीता ईरान:एक्स्ट्रा टाइम में 2 गोल कर वेल्स को हराया

आखिरी 3 मिनट में जीता ईरान:एक्स्ट्रा टाइम में 2 गोल कर वेल्स को हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को ग्रुप B के मुकाबले में ईरान ने आखिरी 3 मिनट में 2 गोल कर वेल्स को हरा दिया। स्कोर लाइन 2-0 रहा। मैच में 90 मिनट तक दोनों ही टीमें कोई गोल स्कोर नहीं कर सकी थी। लेकिन 9 मिनट के इंजरी टाइम के भी आखिरी 3 मिनट में ईरान ने 2 गोल दागकर मैच जीत लिया। ईरान के लिए चेस्मी ने 90+8 और रीजाएन ने 90+11 मिनट में गोल किए।

मुकाबले के बाद ईरान को 3 पॉइंट मिले और वह ग्रुप B में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पिछला मैच ड्रॉ और इस मैच में हार के बाद वेल्स एक पॉइंट लेकर चौथे स्थान पर आ गया। तीसरे पर अमेरिका और पहले स्थान पर इंग्लैंड की टीम है।वेल्स के गोलकीपर वेन हेनेसी को टूर्नामेंट का पहला रेड कार्ड मिला। उन्हें 86वें मिनट में रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया। 86वें मिनट में ईरान के खिलाड़ी गोल करने के लिए वेल्स के गोलकीपर की ओर आ रहे थे। तभी, गोलकीपर गोल बचाने के लिए प्लेयर से ही भिड़ गए। इस कारण रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिया। उन्हें मैदान छोड़ कर जाना पड़ा। टूर्नामेंट में इससे पहले कई खिलाड़ियों के यलो कार्ड मिल चुके हैं। लेकिन, किसी को भी रेड कार्ड नहीं मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *