शेयर बाजार ने हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (25 नवंबर) को नए रिकॉर्ड्स कायम किए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,447 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। इसके बाद सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का ऑल टाइम क्लोजिंग हाई और 52-वीक हाई भी है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 15 शेयरों में गिरावट रही।निफ्टी ने भी 52 हफ्तों का नया हाई और क्लोजिंग हाई बनाया है। निफ्टी 28 अंक बढ़कर 18,512 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 18,534.90 के स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले निफ्टी का 52-वीक हाई 18,529 और क्लोजिंग हाई 18,484 था, जो उसने एक दिन पहले 24 नवंबर को बनाया था। वहीं निफ्टी का ऑल टाइम हाई 18,604 है, जो उसने 19 अक्टूबर 2021 को बनाया था।
