शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (28 नवंबर) को नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,701 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स ने शुक्रवार को ऑल टाइम हाई बनाया था।
आज सेंसेक्स 210 से ज्यादा अंक की तेजी के साथ 62,500 के पार बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 14 शेयरों में ही गिरावट रही।वहीं निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,614.25 के स्तर पर पहुंचा। इससे पहले निफ्टी ने 19 अक्टूबर 2021 को ऑल टाइम हाई बनाया था। आज यह 50 अंक की तेजी के साथ 18,560 के पार बंद हुआ।