देशभर में अब तक हुई भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले राहुल गांधी राजस्थान में ज्यादा चलेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय में वे रोज जितने किमी चल रहे थे, उससे ज्यादा राजस्थान में चलेंगे।
राहुल अब तक जहां औसतन रोजाना 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर रहे थे। वहीं, अब राजस्थान में औसतन 35 किलोमीटर चलेंगे। राजस्थान में यात्रा के दौरान कुछ दिन तो ऐसे भी हैं, जहां 1 दिन में 40 से 50 किलोमीटर भी यात्रा करेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश बॉर्डर क्रॉस कर राजस्थान पहुंचेगी। यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले जिले झालावाड़ से होगी। यात्रा के स्वागत के लिए सचिन पायलट और कई मंत्री झालावाड़ पहुंच गए हैं।