कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने गोंजालो रामोस की हैट्रिक की बदौलत स्विटजरलैंड को 6-1 से हराया। इसके साथ ही पुर्तगाल की टीम 16 साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले पुर्तगाल 2006 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
रामोस को पहली बार शुरुआती एकादश में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह शामिल किया गया था। इस मैच में किस्टियानो को रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया था। रोनाल्डो इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए। पुर्तगाल की ओर से कुल 6 गोल किए गए थे। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल कर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई।
इसके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया। वहीं स्विटजरलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी ने 58वें मिनट में किया।