सेंसेक्स 160 अंक बढ़कर 62,570 पर पहुंचा

सेंसेक्स 160 अंक बढ़कर 62,570 पर पहुंचा

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (8 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 62,570 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 52 अंकों की तेजी के साथ 18,613 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार चार दिन की गिरावट के बाद ये तेजी आई है। सेंसेक्स में 30 में से 13 शेयर बढ़कर बंद हुए। 17 शेयरों में गिरावट रही।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। पीएसयू बैंक 3.81% और प्राइवेट बैंक 1.17% चढ़ा है। निफ्टी बैंक में 1.16% की तेजी देखने को मिली। ऑटो, मेटल, मीडिया भी करीब आधा फीसदी चढ़े। फार्मा सबसे ज्यादा 1.10% टूटा। रियल्टी और आईटी में करीब आधा फीसदी की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *