गिरफ्तारी से बचने ऋचा जोगी पहुंची हाईकोर्ट:फर्जी ST जाति प्रमाणपत्र पर दर्ज है FIR

गिरफ्तारी से बचने ऋचा जोगी पहुंची हाईकोर्ट:फर्जी ST जाति प्रमाणपत्र पर दर्ज है FIR

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने केस डायरी मंगाई है। दरअसल, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में उनके खिलाफ मुंगेली के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। लोअर कोर्ट ने उनकी जमानत आवेदन पहले ही खारिज हो चुकी है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे ने ऋचा जोगी की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश करने की शिकायत मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनकी आदिवासी जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताया है और इस मामले में FIR कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस ने 16 नवंबर को सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *