श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी​​​​​​​ आफताब की कस्टडी बढ़ी:

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी​​​​​​​ आफताब की कस्टडी बढ़ी:

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। एजेंसी PTI के मुताबिक, कोर्ट ने आफताब की कस्टडी 14 दिन बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि जांच चल रही है। पिछले महीने भी आफताब की दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।हाल ही में जेल के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि आफताब ज्यादातर समय शतरंज खेलता है। वह अक्सर अकेले खेलता है और सफेद और काले मोहरे की चाल भी अकेले चलता है। पुलिस के मुताबिक उसके साथ जेल में बंद दो कैदी कभी कभी झगड़ा भी करते हैं। हत्या की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि वह बहुत चालाक है और मामले में नए मोड़ की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *