महासमुंद में CM ने खोला विकास का पिटारा:

महासमुंद में CM ने खोला विकास का पिटारा:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को महासमुंद जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर और ग्राम पिरदा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो। हम विधानसभा में नीति-कानून बनाते हैं, उसका क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं, ये पता करने आए हैं।

ग्राम गोपालपुर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 4 किस्तों में राशि दी गई है। किसानों के अकाउंट में सीधे राशि को ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा की। सीएम ने पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 दिसंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने में बस 4 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद वे सीधे मंत्रालय में गए थे और बैठक लेकर कर्ज माफी और समर्थन मूल्य का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *