ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रन से हारी इंडियन विमेंस टीम:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रन से हारी इंडियन विमेंस टीम:

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने इंडिया को 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 21 रन से हराया। जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। वहीं, भारत निर्धारित 20 ओवर में 151 रन ही बना सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पैरी ने 47 गेंद में 75 रन स्कोर किए। वहीं, भारत की ओपनर शेफाली वर्मा ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट खो कर 172 रन बनाए। एलिसा हैली और तहीलिला मैक्ग्रा 1-1 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बेथ मूनी और एलीस पैरी ने पारी संभाली। मूनी ने 30 रन और पैरी ने 75 रन बनाए। गार्डनर (1), ग्रेस हैरिस (41), एनाबेल सदरलैंड (1) और निकोला केरी (6) बनाकर आउट हुईं। एलाना किंग 7 और मेगन शट एक रन पर नाबाद रहीं। भारत की ओर से रेणुका सिंह, अंजलि सर्वनी, दीप्ति शर्मा और देविका वैद्या को 2-2 विकेट मिले।टीम इंडिया ने सीरीज का दूसरा मुकाबला सुपर ओवर में जीता था। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी-20 में इस साल पहली हार दी थी। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 183 रन बना लिए थे। लास्ट बॉल पर 5 रन की जरूरत थी। तभी विद्या ने चौका जमाकर मैच टाई करा दिया। टाई के बाद सुपर ओवर में टीम इंडिया ने मैच जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *